ePaper

गृहरक्षकों की 111 पदों पर बहाली के लिए 20 से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Updated at : 17 May 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
गृहरक्षकों की 111 पदों पर बहाली के लिए 20 से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

गृहरक्षकों की 111 पदों पर बहाली के लिए 20 से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन

खगड़िया. गृहरक्षकों की 111 पदों पर बहाली के लिए 20 मई से शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी. गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत प्रक्रिया शुरू की गयी है. बताया जाता है कि 111 रिक्त पदों के लिए 16,359 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. दक्षता परीक्षा की पूरी प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए शनिवार को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की. शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 मई से 4 जून 2025 तक जेएनकेटी इंटर स्तरीय विद्यालय के मैदान में होगी. परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र 12 मई 2025 से बिहार गृह रक्षा वाहिनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया

शारीरिक दक्षता परीक्षा में ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक में प्राप्त अंकों के आधार पर जिला स्तरीय मेरिट सूची तैयार की जाएगी. प्रत्येक जिले में रिक्तियों के 1.5 गुना अभ्यर्थियों की मेरिट सूची प्रकाशित होगी. मेरिट सूची तैयार करने के लिए मानदंड बनाया गया है. बताया जाता है कि समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता, समान अंक और जन्म तिथि होने पर उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले को वरीयता दिया जाएगा. समान शैक्षणिक योग्यता होने पर इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में अधिक अंक वाले को प्राथमिकता मिलेगा. उपरोक्त के बाद भी समानता होने पर देवनागरी लिपि में नाम के वर्णमाला क्रम के आधार पर निर्णय लिया जाएगा. यदि चयनित अभ्यर्थी मेडिकल रूप से अनफिट पाए जाते हैं.

चरित्र सत्यापन और पहचान

नामांकन से पूर्व सभी चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस चरित्र सत्यापन होगा. प्रतिकूल रिपोर्ट या तथ्यों को छुपाने पर अभ्यर्थी अयोग्य घोषित होंगे. यदि किसी अभ्यर्थी का आपराधिक मामला न्यायालय में लंबित है या वे दोषी करार दिए गए हैं. तो राज्य सरकार के नियमों के अनुसार उन्हें अयोग्य ठहराया जाएगा. विधिक कार्रवाई होगी.

जेएनकेटी मैदान में लगाया जाएगा सीसीटीवी

जिला समादेष्टा को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित एजेंसी से समन्वय कर परीक्षा स्थल पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक मशीन, साउंड सिस्टम, जेनरेटर, बिजली, पंखा, स्टेशनरी, खाद्य-पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें. दौड़ ट्रैक को बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षित किया जाएगा. ताकि अनाधिकृत प्रवेश न हो. साइनेज और बैनर लगाए जाएंगे. ताकि अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो. प्रतिनियुक्त कर्मियों को परिचय-पत्र जारी किए जाएंगे.

पेयजल, शौचालय व साफ-सफाई

परीक्षा स्थल पर नगर निगम द्वारा दो पानी के टैंकर और चार मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जाएगी. प्रत्येक दिन मैदान परिसर की सफाई सुनिश्चित होगी. ताकि अगले दिन का कार्यक्रम सुचारु रूप से चले.

वाहनों की पार्किंग

परीक्षा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था का प्रबंधन यातायात पुलिस द्वारा किया जाएगा. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यातायात सुचारु रहे और कोई अव्यवस्था न हो.

परीक्षा का कार्यक्रम

पुरुष अभ्यर्थी:- 20 मई से 31 मई 2025 तक (10 दिन)

महिला और थर्ड जेंडर अभ्यर्थी:- 2 जून से 4 जून 2025 तक (3 दिन)

रिपोर्टिंग समय:- बैच 1- सुबह 04:00 बजे, बैच 2 सुबह 04:30 बजे, बैच 3 सुबह 05:00 बजे, बैच 4 05:30 बजे तक होगी. डीपीआरओ कौशिकी ने बताया कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं. सभी अभ्यर्थियों प्रवेश-पत्र और वैध पहचान-पत्र के साथ समय पर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन