ePaper

निर्वाचन कार्य में शामिल कर्मियों को किया गया सम्मानित

Updated at : 23 Dec 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
निर्वाचन कार्य में शामिल कर्मियों को किया गया सम्मानित

निर्वाचन कार्य में शामिल कर्मियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

गोगरी. बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के बेलदौर विधानसभा निर्वाचन कोषांग के कार्यों में शामिल सभी निर्वाचन कर्मियों को निर्वाची अधिकारी सह डीसीएलआर गोगरी राजकुमार ने सम्मानित किया. अनुमंडल परिसर में प्रशस्ति पत्र सह सम्मान समारोह का आयोजन कर बेलदौर विधानसभा के निर्वाचन कोषांग में प्रतिनियुक्ति कर्मियों को टीम भावना व निष्ठा के साथ चुनाव कार्यों को सफल व शांतिपूर्ण तरीके से संचालन को लेकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार, कार्यपालक सहायक माधव कुमार, कुंदन कुमार, रविंद्र कुमार, आईटी सहायक राजीव रंजन, आवास सहायक पवन कुमार, उदय पासवान, शिक्षक साजन कुमार, विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार पंडित, हरिशंकर कुमार, चंदन कुमार, पुनीत कुमार, प्रखंड लेखपाल रजनीश रंजन मिश्रा, आकाश कुमार, सहायक उर्दू अनुवादक मलका फरहत सहित अन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया. वहीं निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता गोगरी राजकुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में प्रतिनियुक्ति कर्मियों के समर्पण, अनुशासन एवं सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन