बकरीद पर्व को लेकर चौथम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन

सरकार एवं प्रशासन के निर्देशों के आलोक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई

विज्ञापन

चौथम. आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह ने की. बैठक में अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे. बैठक में सरकार एवं प्रशासन के निर्देशों के आलोक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए उत्साहपूर्वक बकरीद पर्व मनाने की अपील की. वहीं अंचलाधिकारी रविराज ने कहा कि प्रशासन पर्व के दौरान पूरी तरह सक्रिय रहेगा तथा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर पुलिस लगातार गश्ती करेगी और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी भी घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. बैठक में मध्य बौरने पंचायत के मुखिया शशिभूषण कुमार, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार सिंह, मध्य बौरने सरपंच ललेन्द्र महतो , सुभाष यादव,पूर्व जिला परिषद सदस्य इन्द्रमोहन सिंह उर्फ चुन्नु बाबू, पूर्व मुखिया राजीव कुमार सिन्हा, उपमुखिया मुकेश कुमार सिंह, डॉ रामरिझन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि बिकास कुमार पान, महेंद्र त्यागी, बिनोद पासवान, दयानन्द रजक, मोहम्मद इकबाल अली, डोमन अली, अनवर अली सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन