ePaper

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक को पटना में किया गया सम्मानित

Updated at : 20 Jan 2026 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक को पटना में किया गया सम्मानित

राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन पटना में किया गया. कार्यक्रम में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मास्टर ट्रेनर सह प्रधान शिक्षक शशि शेखर, सुमित कुमार और जिला शिक्षक शिक्षा समन्वयक मो शमशै आलम शम्स को प्रशंसा पत्र दिया गया.

विज्ञापन

खगड़िया. राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन पटना में किया गया. कार्यक्रम में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मास्टर ट्रेनर सह प्रधान शिक्षक शशि शेखर, सुमित कुमार और जिला शिक्षक शिक्षा समन्वयक मो शमशै आलम शम्स को प्रशंसा पत्र दिया गया. प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम शिक्षा विभाग का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है. जिसके अंतर्गत गणित और विज्ञान से संबंधित पाठ के अंतर्गत 5 दिनों का कार्यक्रम आयोजित होता है. जिसमें स्कूली बच्चे प्रोजेक्ट को पूर्ण करते हैं और शिक्षक उस पूरे गतिविधि को दीक्षा एप पर साक्ष्य के रूप में अपलोड करते हैं. मालूम हो कि शिक्षक शशि शेखर पहले भी एफएलएन मिशन कार्यक्रम में मेंटोर के रूप में खगड़िया जिला का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कार्यशाला में बताया गया कि सभी 6-8 के विद्यालयों को प्रोजेक्ट नियत समय पर पूर्ण करना अनिवार्य है ताकि, सभी बच्चे विज्ञान और गणित को आसानी से समझ पाएं. बताया गया कि 26 फरवरी को पटना के राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में राज्य स्तरीय पीबीएल मेला का आयोजन किया जायेगा. जिसमें सभी जिलों से चयनित सर्वश्रेष्ठ 2 प्रदर्श गणित विषय से एक और विज्ञान विषय से एक का राज्य स्तर पर प्रदर्शन किया जायेगा. जिला को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशंसा पत्र डॉ स्नेहाशीष दास, विभागाध्यक्ष विज्ञान एवं गणित शिक्षा विभाग राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन