शिक्षक – अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक – अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षक–अभिभावक संगोष्ठी के अवसर पर गोगरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम में भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया

विज्ञापन

गोगरी शिक्षक–अभिभावक संगोष्ठी के अवसर पर गोगरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम में भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया. बच्चों ने तैयार शैक्षणिक मॉडल, मिट्टी व कपड़े की कलाकृतियां तथा आकर्षक रंगोली का प्रदर्शन किया. जिसकी अभिभावकों ने भरपूर सराहना की. यह आयोजन शिक्षिका मधु विद्यार्थी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. तैयार शिक्षण सामग्री (TLM) व बच्चों की सृजनात्मक कृतियों को देखकर अभिभावक भावविभोर हो उठे. कई अभिभावकों ने अगले महीने भी ऐसे आयोजन की मांग की तथा सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार (कन्हैया) ने की. उन्होंने पांच उत्कृष्ट कलाकृतियों का चयन कर बच्चों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मधु कुमारी ,मोहित तिवारी, प्रवीण कुमार ,राज कुमार कुमारी ,मौसम ने बच्चों के कार्यों की सराहना की एवं अभिभावकों से परीक्षा संबंधित चर्चाएं की कार्यक्रम में सभी शिक्षकों एवं विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा.

विज्ञापन
Rajkishore Singh

लेखक के बारे में

By Rajkishore Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन