मारपीट में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है
चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के आदवारी गांव में बीते 13 जनवरी को मारपीट के दौरान घायल हुई एक वृद्ध महिला की इलाज के दौरान बीते शुक्रवार की मौत हो गयी. मृतक महिला के परिजनों ने बताया की आदावारी गांव निवासी ब्रह्मदेव शर्मा की पत्नी कुलो को कोई संतान नहीं था, जिसके कारण कुलो देवी अपने भाई मणिकांत शर्मा के पुत्र शम्भू शर्मा को गोद लेकर रहने लगी. कुछ दिनों तक सबकुछ ठीकठाक रहा, लेकिन शम्भू शर्मा ने धीरे धीरे सारी संपत्ति कुलो देवी से अपने नाम करा लिया. जिसके बाद से शम्भू शर्मा अपने गोद लिए मां और पिता के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. बताया जाता है की शम्भू शर्मा के मारपीट के कारण ही ब्रह्मदेव शर्मा की मौत 2008 में हो गई थी. परिजनों ने बताया की बीते 13 जनवरी को भी शम्भू शर्मा द्वारा कुलो देवी के साथ जमकर मारपीट किया गया था. जिसके कारण कुलो देवी का एक हाथ भी टूट गया था. जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 को दिया गया. जहां डायल 112 घटना स्थल पहुंचकर घायल को इलाज के लिए चौथम सीएचसी पहुंचाया. महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में शम्भू शर्मा के ऊपर कांड संख्या 14/26 दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत भेज दिया था, जबकि घायल कुलो देवी को चौथम सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया. जहां से डॉ द्वारा वृद्ध महिला को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया. जहां से महिला के स्वास्थ्य में सुधार के बाद घर लाया गया. जहां से महिला अपने बहन के यहां बेलदौर थाना के रामनगर रहने चली गई. बीते 23 जनवरी को महिला की तबीयत बिगड़ जाने से मौत हो गई. जहां से परिजनों द्वारा आदावारी लाया गया. जिसकी सूचना चौथम पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही चौथम थाना के एस आई संतोष कुमार स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




