ePaper

नपं अध्यक्ष ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

Updated at : 12 Oct 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
नपं अध्यक्ष ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

इस शिविर के माध्यम से गरीब व्यक्ति मरीज को इलाज संभव हो पायेगा

विज्ञापन

मानसी. नगर पंचायत स्थित बंधन बैंक के पास रविवार को लायंस क्लब ऑफ भागलपुर गोल्ड द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. चिकित्सा शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी एवं लायंस अंतरराष्ट्रीय के पूर्व जिला पाल लायन विनोद कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मानसी बाजार सहित अन्य क्षेत्र सबसे अधिक पिछड़ा क्षेत्र है जहां उच्च चिकित्सा सुविधा नगण्य है. इस शिविर के माध्यम से गरीब व्यक्ति मरीज को इलाज संभव हो पायेगा. शिविर में डॉ मलय राज, डॉ फहीम अख्तर, डॉ संजीव अग्रवाल, डॉ शुभम सार्थक, डॉ आशीष कुमार, डॉ दीपक कुमार, जवाहर कुमार, अभिषेक अग्रवाल, डॉ मनीषा सिंह, रोग डॉ दिवाकर, डॉ विशाल सहित दर्जनों डाक्टर मौजूद थे. कार्यक्रम में संयोजक लायन चिंटू अग्रवाल, विकास बुधिया, हरि खेतान,वसंत जैन, विकास लोहिया ने पूरे शिविर की सफलता में अपना योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन