नामजद शराब कारोबारी गिरफ्तार, भेजा जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Nov 2024 9:46 PM
नामजद शराब कारोबारी गिरफ्तार, भेजा जेल
बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर गांव से पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी कर शराब कारोबार के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान महिनाथनगर गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण यादव के पुत्र पंकज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. विदित हो कि बीते दो माह पूर्व गिरफ्तार आरोपित अपने घर के पीछे एक बगीचे में शराब बनाने का कार्य कर रहे थे. गुप्त सूचना पर जब पुलिस ने उक्तस्थल पर छापेमारी किया तो आरोपित फरार हो गया था. जबकि पुलिस ने उक्त भट्ठी को ध्वस्त कर करीब तीस लीटर शराब बरामद किया था. उक्त मामले में पुलिस ने उक्त भट्ठी संचालक को चिह्नित कर मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी. बीते मंगलवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना पर उक्त आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर परशुराम सिंह ने बताया कि एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










