शादी की नीयत से लड़की अगवा करने का नामजद आरोपित गिरफ्तार, जेल

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :15 Sep 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
शादी की नीयत से लड़की अगवा करने का नामजद आरोपित गिरफ्तार, जेल

पुलिस ने शादी करने की नीयत से लड़की अगवा करने के एक आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

बेलदौर. पुलिस ने शादी करने की नीयत से लड़की अगवा करने के एक आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, बेला नोवाद गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र गोलू कुमार उर्फ वीर अभिमन्यु को बेलदौर पुलिस ने लड़की अपहरण मामले में गिरफ्तार किया. बताते चलें कि गोलू कुमार उर्फ वीर अभिमन्यु के बड़े भाई ने एक लड़की को शादी करने के नीयत से अपहरण कर लिया था. उक्त मामले में बेलदौर पुलिस ने लड़के के भाई को गिरफ्तार किया. जिसे प्रशासनिक प्रक्रिया पूरा करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि लड़की अपहरण मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन