निर्विरोध चुने गए अलौली जदयू प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
निर्विरोध चुने गए अलौली जदयू प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

केडिया ने संयुक्त रूप से रूपेश कुमार को अलौली प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया.

विज्ञापन

खगड़िया. जदयू के संगठनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को अलौली प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुयी. इसके साथ ही जिले में प्रखंड अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण हो गयी. इस चुनाव में निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह तथा शुंभा गाजीघाट निवासी रूपेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन उपरांत आपसी समन्वय एवं संगठनात्मक एकता को प्राथमिकता देते हुए अमरेंद्र कुमार सिंह ने स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस ले लिया. परिणामस्वरूप चुनाव मैदान में एकमात्र प्रत्याशी शेष रहने पर प्रतिनियुक्त प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ललन कुमार एवं प्रखंड पर्यवेक्षक संदीप केडिया ने संयुक्त रूप से रूपेश कुमार को अलौली प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया. इस अवसर पर जदयू जिला निर्वाचन पदाधिकारी शम्भू झा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह एवं सुनील कुमार सिंह, जदयू नेता अविनाश पासवान, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव नीतीश सिंह पटेल, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, अलौली प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नवीन कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत, जिला महासचिव राजीव रंजन एवं राजनीति प्रसाद सिंह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा तथा गोगरी नगर अध्यक्ष इम्तियाज खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थिति थे. जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने चुनाव की सफलता पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी शम्भू झा, जिला पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल सहित सभी संबंधित प्रखंड निर्वाची पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं क्रियाशील सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इसे संगठन की एकजुटता का प्रतीक बताया. वहीं जदयू मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष जयजयराम कुमार, जिला महासचिव मोहन कुमार सिंह, फूल सिंह पटेल, राजीव सिंह मुखिया, अशोक सिंह मुखिया, जदयू नेता किरण देव करण, युवा जदयू प्रवक्ता गुड्डू यादव, युवा नेता नवनीत कुमार सिंह, सुबोध सिंह, डॉ. आजाद एवं संतोष कुमार साह सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार को बधाई दी.

विज्ञापन
Rajkishore Singh

लेखक के बारे में

By Rajkishore Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन