जुड़वां भाई आदित्य व आर्यन ने तमिलनाडु इंटरनेशनल शतरंज में किया कमाल

Updated:
विज्ञापन
जुड़वां भाई आदित्य व आर्यन ने तमिलनाडु इंटरनेशनल शतरंज में किया कमाल

अंडर 16 में प्रथम स्थान प्राप्त किया. आर्यन को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

मानसी. परबत्ता प्रखंड के जुड़वां भाई आदित्य और आर्यन ने तमिलनाडु इंटरनेशनल शतरंज में कमाल कर दिया. डीएनसी क्लासिकल इंटरनेशनल फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता तमिलनाडु के धर्मनगरी में तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गया. जिसमें परबत्ता प्रखंड के कुल्हरिया गांव के जुड़वां भाई अंडर 14 के अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी आदित्य कुमार और आर्यन कुमार ने भी भाग लिया था. कुल 9 राउंड के मैच में 7 मैच जीतकर विलो 1600 रेटिंग में आदित्य कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. आदित्य को आयोजक ने आठ हजार रुपए देकर सम्मानित किया. आर्यन कुमार ने अंडर 16 में प्रथम स्थान प्राप्त किया. आर्यन को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया. नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि जुड़वां भाई बहुत ही प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ी है. इससे पहले भी अन्य कई राज्यों में दर्जनभर शतरंज चैम्पियनशिप में वन टु फाइप स्थान प्राप्त कर चुकें हैं. अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की सहित दर्जनों खिलाड़ियों ने बधाई दी.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन