दिव्यांगों की समस्या को लेकर प्रखंड प्रमुख से मिले दिव्यांग जन कल्याण समिति के सदस्य

Updated:
विज्ञापन
दिव्यांगों की समस्या को लेकर प्रखंड प्रमुख से मिले दिव्यांग जन कल्याण समिति के सदस्य

तमाम सुविधाओं को दिलवाने को लेकर प्रमुख ने आश्वासन दिया

विज्ञापन

गोगरी. क्षेत्र के दिव्यांगों की समस्या को लेकर दिव्यांग जन कल्याण समिति का एक शिष्टमंडल गोगरी प्रमुख अशोक कुमार पंत से मिलकर दिव्यांगजन के समस्याओं पर विचार विमर्श किया. दिव्यांग जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने दिव्यांगजनों की समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रमुख को बताया कि अभी के दौर में दिव्यांगजन काफी पढ़े लिखे होने के बावजूद रोजगार तो दूर समस्त सुविधाओं को लेने में भी असमर्थ हैं. तमाम सुविधाओं को दिलवाने को लेकर प्रमुख ने आश्वासन दिया. दिव्यांगजन कल्याण समिति के प्रखंड अध्यक्ष रामदेव कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से गोगरी प्रमुख ने दिव्यांगजनों को सम्मान देने का कार्य किया है वह काबिले तारीफ है. मौके पर धनिक लाल दास, गोपाल कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन