संगठन की मजबूती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

Updated:
विज्ञापन
संगठन की मजबूती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड के जवाहर आश्रम कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को संगठन के मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की. मौके पर मौजूद कांग्रेस के पूर्व मंत्री राव दान सिंह ने कहा की पूरे देश में आला कमान के निर्देश पर संगठन में मजबूती और कमी को जानने और परखने को लेकर सभी क्षेत्रों में शीर्ष नेताओं को भेजा गया है. जहां बिहार और उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों में कार्य पूरा हो चुका है. जिसमें मुझे भी खगड़िया और मुंगेर का प्रभार मिला है. उन्होंने कहा की कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई जिसने देश की जंगी आजादी से लेकर आजतक एकता और अखंडता को लेकर अनेकों शहादत दी. मौके पर जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ़ गुड्डू पासवान, इंद्र मोहन प्रसाद सिंह, डॉ अविनाश कुमार, महेंद्र त्यागी, इंद्रदेव प्रसाद सिंह, मुरली मनोहर सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज शर्मा, किशोर कुमार सिंह, जगनारायण सिंह, सुमन कुमारी, हेमा देवी, ममता देवी, चंद्रकांता देवी, चंदन कुमार यादव, सुशील कुमार पासवान, मंटू पासवान, चंद्रभानु सिंह, जयप्रकाश सिंह, नवीन कुमार, रतन कुमार यादव, हरदेव यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Rajkishore Singh

लेखक के बारे में

By Rajkishore Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन