13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर हुई बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jun 2024 11:34 PM
जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जायेगा
खगड़िया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जायेगा. उक्त बात की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया के सचिव आरएम तिवारी द्वारा बताया गया. बताया कि 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया काजल झाम्ब के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारी, बैंक के शाखा प्रबंधक एवं न्यायिक पदाधिकारी की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है. शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जिले के सभी बैंक के शाखा प्रबंधक की समीक्षा बैठक की गई. जिसमें उपस्थित शाखा प्रबंधक से उनके शाखा में अब तक कितने ऋणी को चिन्हित किया गया है. कितने ऋणी को नोटिस निर्गत किया गया है आदि की जानकारी ली गई. सभी शाखा प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैसे पक्षकारों को जिनको अब तक चिन्हित नहीं किया गया है. ऐसे पक्षकारों को यथाशीघ्र राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए नोटिस निर्गत किया जाना सुनिश्चित करें. इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा सभी को अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










