गोगरी अंचल में नए सीओ आमिर हुसैन ने संभाला पदभार, राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर
प्रखंड प्रमुख अंचलाधिकारी को पुष्प गुच्छ देते हुए
गोगरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में नवपदस्थापित अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया. उन्होंने राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन और जनसुलभ प्रशासन का आश्वासन दिया है. फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा.
Khagaria Gogri CO: खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार को नवपदस्थापित अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने विधिवत पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. नए सीओ ने कहा कि राजस्व प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाया जाएगा.
आपके शहर में
राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन पर रहेगा फोकस
अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने कहा कि राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध निष्पादन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी और भूमि विवाद से जुड़े लंबित मामलों को तेजी से निपटाया जाएगा, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
फरियादियों की समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान
Khagaria Gogri CO: नए सीओ ने भरोसा दिलाया कि अंचल कार्यालय आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनके मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी तथा जनसुलभ बनाया जाएगा.
कर्मचारियों से समन्वय और बेहतर व्यवहार की अपील
आमिर हुसैन ने अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यालय में आने वाले लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए