पारिवारिक कलह को लेकर विवाहिता ने खाई कीटनाशक की दवा
विवाहिता ने अपने दोनों पैरों के ऊपर मां, बहन हमें माफ करना और पप्पू यादव आजाद हो. लाल रंग लिखने के बाद कीटनाशक की दवा खा ली.
खगड़िया. पारिवारिक कलह को लेकर विवाहिता ने कीटनाशक की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने विवाहिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि उमेश नगर निवासी पप्पू यादव की 26 वर्षीय पत्नी शिवो देवी ने पारिवारिक कलह को लेकर कीटनाशक की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास की.
आत्महत्या का प्रयास किया
विवाहिता ने अपने दोनों पैरों के ऊपर मां, बहन हमें माफ करना और पप्पू यादव आजाद हो. लाल रंग लिखने के बाद कीटनाशक की दवा खा ली. लोगों ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर बुधवार की सुबह शिवो देवी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया. ग्रामीणों द्वारा स्थानीय चौकीदार को सूचना दी गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकीदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










