हत्या के विरोध में भाकपा माले लिबरेशन ने किया प्रतिवाद मार्च
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सुनील चंद्रवंशी की हत्या के खिलाफ भाकपा माले लिबरेशन ने समाहरणालय के समक्ष प्रतिवाद मार्च बुधवार को निकाला गया.
विज्ञापन
खगड़िया. राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सुनील चंद्रवंशी की हत्या के खिलाफ भाकपा माले लिबरेशन ने समाहरणालय के समक्ष प्रतिवाद मार्च बुधवार को निकाला गया. प्रतिवाद मार्च को संबोधित करते हुए माले नेता अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने कहा कि पूरा बिहार अपराधियों के गिरफ्त में है. पुलिस प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. श्री कुमार ने कहा कि राजनीति हत्याओं का दौर बिहार में चल रहा है. पहले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता की हत्या फिर अरवल के सुनील चंद्रवंशी की हत्या इसी की एक कड़ी है. श्री कुमार ने मांग किया कि कामरेड सुनील कुमार चंद्रवंशी के हत्यारे को स्पीडी ट्रायल चलकर फांसी दिया जाय. प्रतिवाद कार्यक्रम में सुभाष सिंह, दिलीप मुखिया, रंजीत कुमार, मीनू कुमारी, आशा देवी, पार्वती देवी, विकास कुमार सहित दर्जनों माले कार्यकर्ता उपस्थित थे. जिलाधिकारी को माले कार्यकर्ता ने ज्ञापन सौंपा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










