विधान पार्षद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

बेगूसराय खगड़िया के विधान पार्षद राजीव कुमार ने परबत्ता विधानसभा के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का जायजा लिया.
परबत्ता. बेगूसराय खगड़िया के विधान पार्षद राजीव कुमार ने परबत्ता विधानसभा के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का जायजा लिया. इस दौरान विधान पार्षद ने डुमरिया खूर्द, जागृति टोला, माधवपुर, विष्णुपुर, मुरादपुर, दरियापुर भेलवा डोमासी, नयागांव गोढ़ी यासी, कज्जलवन, तेमथा करारी मुस्लिम टोला, बिशौनी , लगार, सलारपुर, भरतखंड के ग्रामीणों से मिलकर समस्या सुनी. इस दौरान उन्होंने परबत्ता के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया और राहत सामग्री का वितरण किया. राहत सामग्री में खाद्य पदार्थों के अलावा पॉलीथिन सीट दी गयी. मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, जेडीयू मीडिया प्रभारी साकेत कुमार, तेमथा करारी मुखिया राजीव चौधरी, जिला बीस सूत्री सदस्य ध्रुव शर्मा फूलो चौधरी, नटवर लाल, संजीव चौरसिया आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










