ePaper

केकेएम कॉलेज जमुई ने आरएस कॉलेज तारापुर की टीम को 8 विकेट से हराया

Updated at : 11 Dec 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
केकेएम कॉलेज जमुई ने आरएस कॉलेज तारापुर की टीम को 8 विकेट से हराया

जवाब में खेलने उतरी केकेएम जमुई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर मैच जीत गयी

विज्ञापन

कोशी महाविद्यालय बनाम डीएसएम कॉलेज झाझा के बीच मैच आज खगड़िया. स्थानीय कोशी कॉलेज मैदान में चल रहे इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार को केकेएम कॉलेज जमुई बनाम आरएस कॉलेज तारापुर के बीच खेला गया. केकेएम कॉलेज जमुई ने तारापुर आरएस कॉलेज की टीम को 8 विकेट से हराया. पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए आरएस कॉलेज तारापुर ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 135 रन बनाया. जिसमे तारापुर के कप्तान शिवम कुमार ने सर्वाधिक 74 रन बनाया. वहीं केकेएम की टीम अमर कुमार, सुमित कुमार ने 2-2 विकेट चटकाया. जवाब में खेलने उतरी केकेएम जमुई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर मैच जीत गयी. जिसमे विशाल कुमार 43, सचिन कुमार भारद्वाज ने 41 रन, सुमित कुमार नाबाद 25 रन बनाया. आरएस तारापुर की ओर से गेंदबाजी में आनंद कुमार 2, शिवम कुमार 1 विकेट लिये. मैच में सर्वश्रेठ प्रदर्शन करने के लिए सचिन भारद्वाज को मैन ऑफ दी मैच दिया गया. मैच का उद्घाटन कोशी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. कपिल देव महतो, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. तौसीफ मोहसिन, विश्वविद्यालय खेल पदाधिकारी डॉ. संजय मांझी, क्रीड़ा विभाग सचिव डॉ. मिथलेश कुमार ने किया. मौके पर डॉ. ललितेश्वर कुमार, हुमायू अख्तर, नयन, रजनीश कुमार, पीटीआई डॉ. सुरेश बैठा, कोच करमवीर कुमार, सर्वजीत पांडे आदि मौजूद थे. कोशी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी सचिव डॉ. मिथलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कोशी महाविद्यालय बनाम डीएसएम कॉलेज झाझा के बीच मैच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन