पटना के साथ खगड़िया का बेगूसराय में होगा मुकाबला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2024 10:02 PM
सिविल सर्विसेज के निदेशक सुमित कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी
खगड़िया. बेगूसराय में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को रवाना किया गया. शुक्रवार की देर शाम क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम को बेगूसराय के लिए रवाना किया गया. टीम के कोच कर्मवीर कुमार व टीम मैनेजर देवराज पंडित ने बताया कि शनिवार को खगड़िया का पटना के साथ पहला मैच बेगूसराय में होगी. बेगूसराय के खेल मैदान पर खगड़िया की टीम बेहतर प्रदर्शन करेंगी. टीम में 16 सदस्यीय चयनित खिलाड़ी शामिल हैं. जिसमें उत्कर्ष आनंद, अमन कुमार, अभिषेक राज, विनायक कुमार, अनिकेत कुमार, प्रिंस कुमार, विकास कुमार, मो. अवासर, विद्यानंद कुमार, सौरभ कुमार, संदीप कुमार, सत्यम कुमार, दीपक कुमार, ऋतुराज, कृष राज, यश प्रताप को शामिल किया गया. सुरक्षित खिलाड़ियों में आदर्श आर्यन, गौरव कुमार,रितिक राज,महीप कुमार,अंकित कुमार को रखा गया है. इधर, सिविल सर्विसेज के निदेशक सुमित कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










