काली कोसी किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस
Khagaria news: स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना बेलदौर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:
Khagaria news: खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंजरी गांव के समीप काली कोसी नदी किनारे बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना बेलदौर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव काफी देर से नदी किनारे पड़ा हुआ था. हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने में जुटी हुई है. साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों को भी अज्ञात शव मिलने की सूचना भेजी गई है, ताकि पहचान जल्द हो सके.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा.
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










