खगड़िया में जमीन विवाद में दो भाइयों पर हमला, सिर फोड़कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

जख्मी लोग

Khagaria news: पीड़ित सुंदर सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने बड़े भाई बिन्देश्वरी सिंह के साथ अपनी निजी जमीन पर मकान निर्माण करा रहे थे. इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने को कहा. विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, कुदाल और लोहे की रॉड से हमला कर दिया.

विज्ञापन


मकान निर्माण के दौरान मारपीट का आरोप, नकदी छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी मामला दर्ज

खगड़िया से प्रवीण कुमार प्रियांशु रिपोर्ट:

Khagaria news: अलौली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने अलौली थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पीड़ित सुंदर सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने बड़े भाई बिन्देश्वरी सिंह के साथ अपनी निजी जमीन पर मकान निर्माण करा रहे थे. इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने को कहा. विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, कुदाल और लोहे की रॉड से हमला कर दिया.

आरोप है कि हमले के दौरान सुंदर सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं उनके बड़े भाई बिन्देश्वरी सिंह के सिर पर भी हमला किया गया, जिससे वे लहूलुहान हो गए.

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान मजदूरों को भुगतान के लिए रखे गए 10 हजार रुपये भी छीन लिए गए. साथ ही दोबारा मकान निर्माण कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.

घटना के बाद दोनों घायलों का इलाज कराया गया. इसके बाद अलौली थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई. पुलिस ने मामले में कांड संख्या 219/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थाना पुलिस के अनुसार मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी अवर निरीक्षक शंभु कुमार सिंह को सौंपी गई है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन