खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

Updated:
विज्ञापन
खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

खगड़िया में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

Khagaria News: खगड़िया में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गंगौर थाना क्षेत्र से एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट

Khagaria News: खगड़िया जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के घर से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गंगौर थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने विशेष रणनीति के तहत आरोपी के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस को एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष यादव उर्फ लुचो यादव के रूप में हुई है. वह बड़ी कोठिया गांव का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया था या नहीं. साथ ही आरोपी के अन्य आपराधिक नेटवर्क और संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है.

बरामद हथियार और कारतूस के आधार पर गंगौर थाना में कांड संख्या 70/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

एसटीएफ और सशस्त्र बल भी रहे शामिल

इस कार्रवाई में गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भाग लिया. छापेमारी दल में एसटीएफ (एसओजी-3) की टीम और सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बड़ा तोहफा, गया जंक्शन से चलेंगी कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, देखिए टाइमटेबल

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन