खगड़िया में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन घंटे भारी बारिश की संभावना
आसमान में छाए काले घने बादल
Khagaria news:मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की अपील
खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:
Khagaria news: खगड़िया जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कई इलाकों में तेज हवा के साथ मेघगर्जन शुरू हो गया. मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के दौरान जिले के कुछ स्थानों पर तेज बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना जताई है.
मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.
प्रशासन ने लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे तथा बिजली के खंभों के आसपास नहीं रुकने की सलाह दी है. साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है.
मौसम में आए बदलाव को देखते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए. किसानों और पशुपालकों को भी खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










