खगड़िया में दो थानाध्यक्षों का तबादला, एसपी ने देर रात जारी किया आदेश

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Khagaria news: जारी आदेश के अनुसार, यातायात थाना खगड़िया में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन Kumar को गोगरी अनुमंडल अंतर्गत पसराहा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पसराहा थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार को वहां से मुक्त करते हुए चित्रगुप्तनगर थाना, खगड़िया का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

Khagaria news: गोगरी (खगड़िया) से रणवीर झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर शुक्रवार देर रात बड़ा फेरबदल किया गया. प्रदर्शन एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने जिले के दो थानाध्यक्षों का तबादला किया है. इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गयी.

जारी आदेश के अनुसार, यातायात थाना खगड़िया में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन Kumar को गोगरी अनुमंडल अंतर्गत पसराहा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पसराहा थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार को वहां से मुक्त करते हुए चित्रगुप्तनगर थाना, खगड़िया का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

बताया जा रहा है कि दोनों पुलिस पदाधिकारी लंबे समय से अपने-अपने थाना क्षेत्र में कार्यरत थे. कार्यकाल के दौरान दोनों अधिकारियों का प्रदर्शन बेहतर माना जाता रहा है. साथ ही थानाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल पर किसी प्रकार के गंभीर आरोप-प्रत्यारोप भी सामने नहीं आए थे.

पुलिस विभाग में इस प्रशासनिक फेरबदल को नियमित प्रक्रिया और कार्यकुशलता से जोड़कर देखा जा रहा है. एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन