अखबार विक्रेता के बेटे का बिहार पुलिस में चयन
रजनीश कुमार
Khagaria news: रजनीश कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है. उन्होंने बताया कि बचपन से ही पिता को सुबह चार बजे उठकर साइकिल से अखबार बांटते देखते थे. पिता की मेहनत और संघर्ष ने उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया.
रजनीश कुमार की सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल.
खगड़िया से प्रदुमन कुमार की रिपोर्ट:
Khagaria news: परबत्ता प्रखंड के बंदेहरा निवासी अखबार विक्रेता पप्पू चौरसिया उर्फ धर्मेंद्र चौरसिया के पुत्र रजनीश कुमार का चयन बिहार पुलिस में हुआ है. बेटे की इस सफलता से परिवार समेत पूरे गांव में खुशी का माहौल है.
रजनीश कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है. उन्होंने बताया कि बचपन से ही पिता को सुबह चार बजे उठकर साइकिल से अखबार बांटते देखते थे. पिता की मेहनत और संघर्ष ने उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया.
उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद परिवार ने शिक्षा में कभी कमी नहीं आने दी. लगातार मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है.
रजनीश के पिता पप्पू चौरसिया पिछले 15 वर्षों से अखबार वितरण का काम कर रहे हैं. बेटे के चयन की खबर मिलते ही उनकी आंखें खुशी से नम हो गईं. उन्होंने कहा कि मेहनत और संघर्ष कभी बेकार नहीं जाते.
रजनीश की सफलता पर गांव और आसपास के लोगों ने परिवार को बधाई दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










