सरसवा में जन समाधान शिविर का हुआ आयोजन

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 29 Jan 2026 10:06 PM

विज्ञापन

सरसवा में जन समाधान शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरसवा पंचायत के टेकारिया गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया मोजाहिद ने की. शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मनरेगा, बिजली, जीविका, पशुपालन और शिक्षा सहित कई विभागों द्वारा अलग अलग स्टॉल लगाया गया. जहां लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनसे आवेदन प्राप्त किए गए. मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल कुमार, जेई राहुल कुमार, पंचायत सचिव जयप्रकाश तिवारी, पंचायत विकास मित्र अशोक सदा, आरटीपीएस कर्मी अखिलेश कुमार, पीआरएस कमल किशोर प्रसाद आदि मौजूद थे. बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक पंचायत में आयोजित किया जा रहा है. मुखिया मोजाहिद ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन