किसान जनसभा भागलपुर में जारी होगा पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त

किसान जनसभा भागलपुर में जारी होगा पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त
खगड़िया. 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में आयोजित किसान जनसभा में भाग लेंगे. देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे. इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी, क्षेत्रीय सह प्रभारी रविंद्र रंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेताओं ने प्रधानमंत्री की जनसभा कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही. बैठक में मंत्री ने सभी मंडल अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर किसानों और आम नागरिकों को आमंत्रण पत्र दें और उन्हें किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों और आमजन तक पहुंच बनाकर उन्हें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जाय. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा किसानों के लिए सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है. यह न केवल बिहार के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है. वहीं क्षेत्रीय सह प्रभारी रविंद्र रंजन ने कहा कि पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गांव-गांव पहुंचकर प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश आम जनता तक पहुंचायें. उन्होंने कहा कि हर शक्ति केंद्र पर समन्वय और संगठन के माध्यम से अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जाय. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने विश्वास जताया कि भागलपुर की ऐतिहासिक भूमि से प्रधानमंत्री की यह किसान सभा देशभर के किसानों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी. मानसी मंडल की बैठक रामजानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता रमेश चंद्र सूर्य व संचालन भाजपा नेता गोपाल चौधरी ने किया. चौथम पूर्वी मंडल की बैठक विवाह भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनी देवी व संचालन भाजपा की वरिष्ठ नेता पूर्व उप प्रमुख गोपाल राय ने किया. बिहार सरकार मंत्री के द्वारा परबत्ता विधानसभा अंतर्गत महद्दीपुर, परबत्ता पूर्वी, व परबत्ता पश्चिम मंडल की बैठक की. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नंदू शाह, जिला मंत्री आलोक विद्यार्थी, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, पूर्व नगर अध्यक्ष अक्षय सुरी, महिला मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी सरला देवी आदित ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




