प्रतिष्ठानों पर लगाएं सीसीटीवी, व्यवसायियों की सुरक्षा ही उनकी प्राथमिकता: थानाध्यक्ष

Updated at : 16 Feb 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिष्ठानों पर लगाएं सीसीटीवी, व्यवसायियों की सुरक्षा ही उनकी प्राथमिकता: थानाध्यक्ष

उन्होंने कहा कि दुकानदारों को भी सजग रहने की आवश्यकता है

विज्ञापन

खगड़िया. नगर थाना की पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक की. नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने स्वर्ण व्यवसायियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहर में लगातार गश्ती की जा रही है. पैदल गश्ती भी चल रही है. उन्होंने कहा कि दुकानदारों को भी सजग रहने की आवश्यकता है. आपराधिक घटनाओं में नजदीकी लोगों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए हर लोगों पर पैनी नजर रखना होगा. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर उनसे संपर्क करें. पुलिस सुरक्षा देने के लिए पूरी तरह तत्पर है. स्वर्ण व्यवसायी संघ के पदाधिकारी अशोक कुमार ने हालिया दिनों में जिले के विभिन्न हिस्सों में जेवर दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं की चर्चा की. उन्होंने गश्ती को और चुस्त-दुरुस्त करने की मांग की. नगर थानाध्यक्ष ने सुझावों पर अमल करने की बात कही. नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी प्रकार की घटना नहीं हो इसलिए व्यवसायियों के साथ बैठक की गयी है. व्यवसायियों की समस्याओं को सुना गया है. उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यवसायी बैंक में राशि जमा करते हैं या निकासी करने के लिए जाते हैं तो पुलिस सूचना दें. अविलंब सुरक्षा दी जाएगी. उन्होंने व्यवसायियों से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी व्यवसायी दुकानों पर सीसीटीवी लगाएं. उन्होंने कहा कि सभी स्वर्ण व्यवसायियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है. ग्रुप पर किसी भी समस्याओं से अवगत कराएं. व्यवसायियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन