ट्रैक्टर की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

Updated at : 14 Mar 2026 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

नगर पंचायत के वार्ड छह तेमथा रामपुर उर्फ रहीमपुर में ट्रैक्टर से दबकर एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी

विज्ञापन

परबत्ता. नगर पंचायत के वार्ड छह तेमथा रामपुर उर्फ रहीमपुर में ट्रैक्टर से दबकर एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार सज्जन यादव का नाती प्रशांत कुमार सड़क पर खेलते हुए लुढ़क रहा था. इसी दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है. बताया जाता है कि मृतक का घर नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में है. वह अपनी मां के साथ अपने नाना के घर तेमथा रामपुर उर्फ रहीमपुर आया हुआ था. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन