सड़क किनारे मिले जख्मी किशोर को किया गया रेफर
Updated at : 01 Sep 2024 12:03 AM (IST)
विज्ञापन

बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है.
विज्ञापन
खगड़िया. बीते बुधवार की रात सड़क किनारे जख्मी मिले किशोर की पहचान हो गयी है. सदर अस्पताल परिजनों के पहुंचते ही चिकित्सक ने किशोर को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. बताया जाता है कि बीते बुधवार की रात कुछ लोग 12 वर्षीय किशोर को जख्मी हालत में सदर अस्पताल पहुंचाकर फरार हो गया. गंभीर रूप से जख्मी किशोर का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. किशोर की पहचान नहीं हो पा रही थी. सोशल मीडिया पर किशोर का तस्वीर वायरल होने लगा. शनिवार को जख्मी किशोर के परिजन बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना के रहुआ गांव निवासी सुजीत कुमार सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने बताया कि जख्मी किशोर का नाम प्रियांशु कुमार है. जो मानसिक रूप से बीमार है. बुधवार की शाम अपने घर से खेलते खेलते कहीं बाहर निकल गया. काफी खोजबीन करने पर भी इसका कुछ पता नहीं चल पाया. प्रियांशु का इलाज कर रहे डॉ. जयकांत कुमार ने बताया कि उसकी बांई आंख में गहरी चोट के साथ ही पैर में भी गहरे जख्म के निशान हैं. बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




