किसानों को प्राकृतिक खेती व सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
किसानों को प्राकृतिक खेती व सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

प्रखंड क्षेत्र की बलहा पंचायत के सामुदायिक भवन में रविवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों के बीच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड क्षेत्र की बलहा पंचायत के सामुदायिक भवन में रविवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों के बीच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में किसानों को नवीनतम तकनीक, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. शिविर की अध्यक्षता बलहा पंचायत मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह ने की. शिविर में कृषि विज्ञान केन्द्र के एनके सिंह ने खरीफ फसलों के बारे में बताया कि किसानों को कृषि की उन्नत तकनीक, नई किस्में तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने की जरूरत है. किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया. साथ ही किसानों को फसलों में संतुलित खादों के प्रयोग के बारे में बताया गया. मौके पर धनंजय पासवान,नवाड डीडीएम पूजा भारती, इफको सहकारिता विभाग से एसएफए मृत्युंजय कुमार, कृषि समन्वयक नवीन कुमार, किसान सलाहकार संदीप कुमार दास, किसान गंगाधर यादव, अजय यादव, मनोज कुमार, रवि कुमार, अनीता देवी, चंदन यादव, देवेंद्र महतो, अनिल कुमार, दिनेश यादव, गोरख महतो, बीना देवी, चांदनी देवी, हीरा देवी, सहोदरी देवी, कनिक सदा सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन