गोगरी में 460 पाउच विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार

अवैध शराब के साथ गोगरी पुलिस | Prabhat Khabar Network
थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की 460 पाउच विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
खगड़िया : थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की 460 पाउच विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार के नेतृत्व में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिशवा गांव में छापेमारी की. पुलिस को सूचना मिली थी कि शिशवा निवासी पिंटू यादव के पुत्र रुदल कुमार लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त है.
छत और कमरे से मिली शराब
पुलिस ने रुदल कुमार के घर की तलाशी के दौरान छत और कमरे से ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की 460 पाउच अवैध विदेशी शराब बरामद की. छापेमारी की भनक लगते ही आरोपित घर के पिछले रास्ते से फरार हो गया.
प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि फरार आरोपित और उसके परिजनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रणवीर कुमार
रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










