लू से बचना है तो जरूर खाएं ताजी व हरी सब्जियां
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2024 10:32 PM
तेज धूप व तेज गर्मी के असर से लू लग सकती है. ऐसे मौसम में काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है
गोगरी. तेज धूप व तेज गर्मी के असर से लू लग सकती है. ऐसे मौसम में काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है. यह मौसम में जरा सी लापरवाही से स्वास्थ्य की परेशानी खड़ी हो सकती है. चिकित्सकों की मानें तो बगैर सावधानी बरते हुए इस तेज धूप में घरों से बहुत जरूरी की स्थिति में ही निकलें. यह मौसम सबसे ज्यादा कमजोर बच्चों और घर के बड़े बुजुर्गों पर असर कर सकता है. इसलिए बच्चों को पूरी तरह से सुरक्षित रखने के उपायों के साथ ध्यान रखें. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार की मानें तो वर्तमान समय में शरीर में पानी की कमी से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित एवं बचाव को लेकर हमेशा सतर्क रहने की आवश्यकता होती है. इसकी पूर्ति के लिए पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल के अलावा रस युक्त आहार को अनिवार्य रूप से शामिल करना उचित होता है. चिकित्सक बताते हैं कि गर्मी के दिनों में परिवार के लोगों को पूरी सावधानी के साथ रहने और खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है. गर्मी के दिनों में स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है. वहीं फूड प्वाइजनिंग आदि का खतरा अत्यधिक होता है. जिस कारण अपने आहार में ताजी और हरी सब्जियों को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए. गर्मी के दिनों में एलर्जी, कंजेक्टिवाइटिस और कमजोरी होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है. इन सभी से बचाव एवं सुरक्षित रखने के लिए आंखों को गर्मी या अत्यधिक धूप से बचाने के लिए अपने आहार में विटामिन ए और विटामिन सी से परिपूर्ण फलों को शामिल करना चाहिए. डॉक्टर कहते हैं कि गर्मी को लेकर विभागीय तौर पर पहले से तैयारी की गयी है. हीट स्ट्रोक को लेकर बचाव में जरूरी सावधानी जरूर अपनाएं. इससे लू से बच सकेंगे. बगैर छाता के ना निकलें. विशेष किसी भी तरह के मौसम के अवसर पर कोई परेशानी होने की स्थिति में चिकित्सकों की सलाह लें. गर्मी के अवसर में शारीरिक रूप से किसी तरह की परेशानी होने की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों से मिलकर अनिवार्य सलाह लें. चिकित्सक से परामर्श लिए बगैर कोई भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










