छठ घाट पर पहुंचने के लिए रास्ते से हटाया जा रहा जलकुंभी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2024 11:43 PM
छठ घाट पर पहुंचने के लिए रास्ते से हटाया जा रहा जलकुंभी
प्रतिनिधि, खगड़िया
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर परिषद ने घाटों की सफाई व सुदृढ़ीकरण की तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार को नगर कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार के निर्देश पर प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक राजीव रंजन और वार्ड जमादार गोपाल कुमार की देखरेख में सफाई कर्मियों ने घाटों पर पहुंचने के लिए रास्ता की सफाई की जा रही है. नगर परिषद क्षेत्र में आने वाले सात घाटों में प्रमुख रूप से सीढ़ी घाट और गायत्री मंदिर घाट तक पहुंचने वाले रास्ते की सफाई शुरू की गयी. बताया जाता है कि हर वर्ष बाढ़ का पानी घटने के बाद होने वाले जलजमाव और पानी के साथ आने वाली जलकुंभी को हटाने में मशक्कत करनी पड़ती है. घाटों पर आने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं की होने वाली अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को चौकसी बरतनी पड़ती है. कार्यपालक पदाधिकारी के अनुसार शेष अन्य घाटों पर बाढ़ के बाद जल जमाव से बनी गंभीर स्थिति में सुधार कर रास्ते का सुदृढ़ीकरण के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दिए जाने को लेकर काम किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










