आपसी कलह में पति ने किया आत्महत्या की कोशिश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 10:25 PM

विज्ञापन

आपसी कलह में पति ने किया आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन

अलौली. थाना क्षेत्र के मेघौना सनोखर गांव के युवक ने पत्नी से झगड़ा के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि सनोखर गांव निवासी मणिकांत को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. मंगलवार को मणिकांत भाई के साथ सहरसा जिले के भगदेवा गांव सुसराल पहुंचा. जहां मणिकांत और पत्नी के बीच मारपीट हो गई. मणिकांत आक्रोशित होकर कमरे में बंद होकर फंदे से लटकर आत्महत्या की प्रयास की. परिजनों ने फंदे से झुलता देख तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. मणिकांत के ससुर जयजय राय ने बताया कि मंगलवार की सुबह पति-पत्नी बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. जिसके बाद मारपीट भी किया. उन्होंने बताया कि मणिकांत आक्रोशित होकर सिर फोड़ने लगा और गले में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन