ePaper

रसौंक में 60 घंटे का रामधुनी महायज्ञ संपन्न, श्रद्धालुओं ने किया कलश विसर्जन

Updated at : 19 Aug 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
रसौंक में 60 घंटे का रामधुनी महायज्ञ संपन्न, श्रद्धालुओं ने किया कलश विसर्जन

संयोजक ने बताया कि यज्ञ में भाग ले रहे आधे दर्जन से अधिक मशहूर कीर्तन मंडली भाग लिया था

विज्ञापन

खगड़िया. सदर प्रखंड के रसौंक पंचायत के भगवती स्थान परिसर में 60 घंटे का रामधुनी महायज्ञ मंगलवार को संपन्न हो गया. 551 महिला श्रद्धालुओं ने कोशी नदी में कलश विसर्जन किया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने रसौंक, नवटोलिया, माड़र उत्तरी सहित विभिन्न गांव होकर भ्रमण किया गया. गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु जयकारा लगाते रहे. इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया. भगवती स्थान में आयोजित श्रीश्री 108 रामधुनी महायज्ञ को लेकर बीते शनिवार को कलश शोभा यात्रा निकाला गया था. कलश शोभा यात्रा में 551 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया था. भगवती स्थान मेला कमेटी अध्यक्ष सुबोध यादव, संयोजक उमेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, सचिव विवेक भगत, मुखिया प्रतिनिधि अनिल साह, पंसस प्रतिनिधि संजय ठाकुर, समाजसेवी प्रमोद राय, नंदन कुमार, विजय पौद्दार सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया. संयोजक उमेश शर्मा ने बताया कि रामधुनी महायज्ञ में मंडलियों को मेडल व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. वहीं कार्यक्रम शांतिपूर्वक कराने के लिए ग्रामीणों को भी गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया. संयोजक ने बताया कि यज्ञ में भाग ले रहे आधे दर्जन से अधिक मशहूर कीर्तन मंडली भाग लिया था. जिसमें नेपाल के महिला मंडली व पुरुष मंडली भाग ने लिया था. हरे राम-हरे कृष्ण के उच्चारण से माहौल भक्तिमय हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन