कोशी महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता के लिए रेड रन आयोजित, 10 प्रतिभागी जिला स्तर के लिए चयनित
दौड़ लगाते स्टूडेंट | Prabhat Khabar Network
कोशी महाविद्यालय में रेड रन-2026 अभियान के तहत एचआईवी/एड्स जागरूकता दौड़ का सफल आयोजन हुआ. इस दौड़ में 10 युवाओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता का संदेश देंगे.
Red Run 2026: खगड़िया. बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के रेड रन-2026 अभियान के तहत शनिवार को कोशी महाविद्यालय में एचआईवी/एड्स जागरूकता दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना था. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
आपके शहर में
एचआईवी जागरूकता का दिया गया संदेश
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमार बलवंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नागेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि रेड रन अभियान का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, समय पर जांच कराने की आवश्यकता तथा संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार का संदेश समाज तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है.
10 प्रतिभागियों का जिला स्तर के लिए चयन
Red Run 2026: दौड़ प्रतियोगिता में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता के लिए किया गया. चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं 'प्रतियोगिता दर्पण' पुस्तक देकर सम्मानित किया गया.
शिक्षकों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह
कार्यक्रम में मुंगेर विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ संजय कुमार मांझी, कोशी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. कपिलदेव महतो, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत झा, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ ललितेश्वर कुमार तथा महिला कॉलेज के शिक्षक डॉ प्रभास कुमार उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़े अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया.
स्वयंसेवकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम के सफल संचालन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई. आकाश कुमार, सौम्य दीप, शुभम दीप, सोनू कुमार, करण कुमार, प्रतीक कुमार, मोनू कुमार, केशव कुमार, सनी कुमार, साक्षी कुमारी, निशा कुमारी, रिया कुमारी, सोनाली कुमारी, अनामिका कुमारी, छोटी कुमारी और साजन कुमारी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए