आशा अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक करें निर्वाह

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आशा कार्यकर्ताओं की सर्वे ड्यू लिस्ट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यों के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक को संबोधित करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सर्वे ड्यू लिस्ट के अनुसार कार्य करने से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आएगी और लाभार्थियों तक समय पर सेवाएं पहुंच सकेंगी. उन्होंने नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने की बात कही. मौके पर मौजूद बीएचएम अमर कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है. उन्होंने रिपोर्टिंग, समयबद्ध डाटा संकलन और फील्ड कार्य में सक्रियता बनाए रखने की अपील की. बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया. बैठक में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




