विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मनायेंगे होली व रमजान

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मनायेंगे  होली व रमजान

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मनायेंगे होली व रमजान

विज्ञापन

खगड़िया. पूर्व विधायक रणवीर यादव ने प्रेसवार्ता कर कहा कि रणवीर फैंस एसोसिएशन के लोग आगामी नवंबर माह में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद होली व रमजान का त्योहार मनायेंगे. उन्होंने कहा कि जब खगड़िया- बेलदौर सहित अन्य विधानसभा में गरीब कमजोर वर्ग के मतदाता अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे, तब जाकर होली -रमजान परम्परागत तरीके से मनायेंगे. उन्होंने कहा कि अधिकांश पार्टी के लोग होली मिलन समारोह के नाम पर अश्लीलता फैलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में होली त्योहार सभी जाति धर्म की सीमा को मिटाता है. इसलिए रणवीर फैंस संगठन ने निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गरीब कमजोर के हिमायती जनप्रतिनिधि निर्वाचित होंगे, तब उसके सम्मान में जनता के साथ होली- रमजान का उत्सव एक साथ मनाएंगे, जिसमें सभी समुदाय और वर्ग जाति का महाजुटान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन