उर्दू के समावेश से हिन्दी भाषा में आती है निखार: एसडीओ

Updated at : 27 Jan 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
उर्दू के समावेश से हिन्दी भाषा में आती है निखार: एसडीओ

उर्दू के समावेश से हिन्दी भाषा में आती है निखार: एसडीओ

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के जेएनकेटी के सभागार में सोमवार को उर्दू मुशायरे सह सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विमल सिंह व सदर एसडीओ अमित अनुराग ने किया. मालूम हो कि राज्यमंत्री मंडल सचिवालय के अधीन उर्दू निदेशालय के निर्देशानुसार उर्दू सेमिनार का आयोजन किया गया. उर्दू भाषा के विकास पर बल दिया गया. एसडीओ अमित अनुराग ने कहा कि उर्दू के समावेश से हिन्दी भाषा में निखार आती है. अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए. अंग्रेजी से कभी तुलना नहीं करना चाहिए. कहा कि उर्दू एक बहुत खूबसूरत भाषा है, जो इसे सीखता है. वह खूबसूरत हो जाता है. यदि कोई हिन्दी भाषी व्यक्ति उर्दू सीख ले तो उनकी हिन्दी खूबसूरत हो जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन