सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के समापन पर आज होगा एकादशी व्रत का हवन

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 29 Jan 2026 10:17 PM

विज्ञापन

प्रवचन में सहयोगी कथावाचक आचार्य वालाजी, निर्मला देवी द्वारा शिक्षा और दीक्षा पर श्रोताओं को प्रसंग सुनाए

विज्ञापन

खगड़िया. सदर प्रखंड के मां सती स्थान गंगौर में सात दिवसीय श्री मद भावगत कथा ज्ञान यज्ञ शुक्रवार को संपन्न हो जायेगा. समापन से पहले श्रीमद भागवत कथा एवं एकादशी व्रत का हवन किया जायेगा. कथावाचक श्रीधाम वृंदावन के पंडित रामदेव चतुर्वेदी द्वारा श्रोताओं को कथा के माध्यम से रसपान कराया. श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु कृष्ण व सुदामा की भक्ति में झूम उठे. साथ ही भगवान की बाल लीलाओं से लेकर असुरों के वध और यमुना में कलिंगा मर्दन के प्रसंग का रसपान कराया गया. प्रत्येक दिवस झांकी के माध्यम से भगवान के विभिन्न स्वरुपों एवं लीलाओं का दर्शन कराया गया. भगवान कृष्ण के विभिन्न लीला के बारे में जानकारी दी गयी. भगवान श्री कृष्ण के बाल्य काल की जानकारी दी. वहीं कृष्ण जन्मोत्सव का भी जीवंत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मौके पर संजय कुमार सिंह, प्रेम चंद, संजीव क्षत्रिय, आदि लोग मौजूद थे. प्रवचन में सहयोगी कथावाचक आचार्य वालाजी, निर्मला देवी द्वारा शिक्षा और दीक्षा पर श्रोताओं को प्रसंग सुनाए. कहा कि शिक्षा के कई लोगों से ली जाती है और दी जाती है, लेकिन दीक्षा एक ही ली जाती है. मौके पर पुरोहित रघुनाथ झा, आयोजक नंद कुमार सिंह, मुरारी कुमार, संजीव क्षत्रिय, संजय कुमार, राज किशोर सिंह, बसंत कुमार, शैलेन्द्र कुमार, सनमून, विवेक, विश्वजीत उर्फ हीरो सिंह, प्रेमचन्द्र उर्फ बबलू कुमार, अनिल कुमार, मधु किशोर, मनोज कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन