नल-जल ठेकेदार से मारपीट, एक करोड़ रंगदारी मांगने का आरोप

अस्पताल में इलाजरत घायल ठेकेदार
पीड़ित ठेकेदार गगन यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के ही मणिभूषण यादव, फनिभूषण यादव सहित अन्य लोगों ने उनके मनसा स्थान स्थित कार्यालय में घुसकर मारपीट की और हवाई फायरिंग करते हुए एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की.
खगड़िया के गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट:
खगड़िया: गोगरी थाना क्षेत्र के राटन गांव निवासी नल-जल ठेकेदार गगन यादव के साथ सोमवार दोपहर उनके कार्यालय में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना में ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया.
पीड़ित ठेकेदार गगन यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के ही मणिभूषण यादव, फनिभूषण यादव सहित अन्य लोगों ने उनके मनसा स्थान स्थित कार्यालय में घुसकर मारपीट की और हवाई फायरिंग करते हुए एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की.
ठेकेदार के अनुसार आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि “तुम बहुत कमाते हो, हमें रंगदारी दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा.” विरोध करने पर आधा दर्जन लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल ठेकेदार को अस्पताल पहुंचाया. सूचना के बाद गोगरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
गगन यादव ने बताया कि इससे पहले भी नामजद आरोपियों और उनके सहयोगियों द्वारा उनके कार्यालय में घुसकर गार्ड के साथ मारपीट, चोरी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में उन्होंने गोगरी थाना में लिखित आवेदन भी दिया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










