सन्हौली में युवती ने पारिवारिक कलह को लेकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
सन्हौली में युवती ने पारिवारिक कलह को लेकर की आत्महत्या

परिवार का भरण-पोषण करती थी. उसकी शादी मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर स्थान में हुई थी

विज्ञापन

खगड़िया. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान सन्हौली निवासी संतोष राम की 27 वर्षीया पत्नी निशा कुमारी ने घर में लगे पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतका मछली भवन के सामने मां के साथ सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थी. उसकी शादी मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर स्थान में हुई थी. मृतका के पति प्रदेश में मजदूरी करता है. बताया जाता है कि पारिवारिक कलह को लेकर निशा ने आत्महत्या कर ली. परिजनों ने मंगलवार की सुबह उसके कमरे से पंखे से लटकती निशा की शव देखी. मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन