ई-रिक्शा पलटने से चार यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन
ई-रिक्शा पलटने से चार यात्री घायल

ई-रिक्शा पलटने से चार यात्री घायल

विज्ञापन

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के अगुवानी-महेशखूंट मुख्य सड़क पर मदारपुर के समीप ई-रिक्शा पलट जाने से चार यात्री जख्मी हो गया. घटना सोमवार की है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी. सूचना पाकर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी पहुंचाया. घायल जमालपुर पासवान टोला के मो मुस्तफा, बेगूसराय के चौकी सादपुर निवासी मौसम कुमारी, सज्जन यादव और बख्तियारपुर निवासी द्रोपदी देवी का इलाज चल रहा है. घायल ने बताया कि वे लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर महेशखूंट से जमालपुर की तरफ लौट रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित ई-रिक्शा मदारपुर के समीप पलट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन