पूर्व सांसद ने किया बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का भ्रमण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से मिलकर समस्याओं को गंभीरता से सुना.
विज्ञापन
गोगरी. पूर्व सांसद चौधरी मोहम्मद अली कैसर ने शनिवार को गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से मिलकर समस्याओं को गंभीरता से सुना. रामपुर के विस्थापित परिवारों ने पूर्व सांसद को बताया कि एक सप्ताह से क्षेत्र में फिर से बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है, लेकिन प्रशासन के द्वारा राहत मुहैया करने में शिथिलता बरती जा रही है. एक सप्ताह के बाद आज जिलाधिकारी के आने पर ही लोगों को पॉलीथिन शीट आदि मिली है. वहीं आज से ही सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गयी है. जबकि पिछले 6-7 दिनों से हमलोग भूखे ही रहकर गुजर बसर कर रहे थे. पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी से मिलकर कार्य में गति लाने की बात बाढ़ पीड़ितों से कही है. पूर्व सांसद ने बताया कि मुख्यालय से सटे रामपुर व बोरना के लोगों को शनिवार से थोड़ी राहत सुविधा प्रशासन के द्वारा उपलब्ध करायी गयी है. जिसकी गति धीमी है. जिलाधिकारी से बचाव कार्य में तेजी लाने की बाते कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










