गोगरी में फायरिंग, पार्षद पुत्र को पिस्टल के बट से किया घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 11:14 PM

विज्ञापन

गोगरी में फायरिंग, पार्षद पुत्र को पिस्टल के बट से किया घायल

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के नवरत्न पुरानी शिव मंदिर व बड़ी दुर्गा मंदिर जमालपुर के पास बदमाशों ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 की पार्षद किरण देवी के पुत्र सूरज कुमार को बदमाशों ने फायरिंग करते हुए पिस्टल के बट से मार कर घायल कर दिया. घायल करने से पूर्व बदमाशों ने गोली फायरिंग भी की. पार्षद पुत्र सूरज के सिर में चोट लगी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर संध्या सूरज जमालपुर बाजार से अपने घर कुर्मी टोला जमालपुर आ रहे थे कि नवरत्न पुरानी शिव मंदिर व बड़ी दुर्गा मंदिर के पास एक दर्जन बदमाशों ने सूरज को घेर लिया. बदमाशों ने पहले सूरज पर फायरिंग की. जिससे वह बाल बाल बच गया. उसके बाद बदमाशों ने पिस्तौल के बट से सूरज के सिर पर वार कर दिया. जिससे युवक का सर फट गया. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में सूरज को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सूरज को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वार्ड नंबर 21 के पार्षद प्रतिनिधि व घायल के बड़े भाई प्रिंस पटेल ने बताया कि चुनावी रंजिश व बदले की भावना से घटना को अंजाम दिया गया है. इधर सूचना मिलते ही गोगरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व आसपास के लोगों से पूछताछ की. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन