शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, हजारों की क्षति

Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, हजारों की क्षति

फसल क्षति होने पर उचित मुआवजा के लिए अंचल कार्यालय एवं थाना को आवेदन दिया जायेगा

विज्ञापन

छातापुर. थानाक्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड नंबर 11 स्थित खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक बीघा गेहूं की फसल जल गयी, जिससे किसानों को हजारों की क्षति हो गयी. जानकारी के बाद पीड़ित किसान गोविंद आर्या एवं शैलेंद्र कुमार खेत पहुंचे. जले हुए फसल को देख परेशान हो गये. अगलगी से हजारों रुपये की क्षति के नुकसान का अनुमान है. पीड़ित किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल पक चुका था. तैयारी करने की योजना बना रहे थे. आग लगा देख किसी ने फोन किया तो ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक खेत में खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो चुका था. बताया कि खेत से होकर मोटर का तार गुजरा हुआ था. तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण फसल में आग लग गई. बताया कि फसल क्षति होने पर उचित मुआवजा के लिए अंचल कार्यालय एवं थाना को आवेदन दिया जायेगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन