गैस सिलिंडर में लगी आग, दो महिलाओं की मौत

हेशखूंटथाना क्षेत्र के कन्हैया टोला वार्ड-17 में गुरुवार को गैस सिलिंडर लीक करने के बाद लगी आग में चार लोग झुलस गये.
महेशखूंट : महेशखूंटथाना क्षेत्र के कन्हैया टोला वार्ड-17 में गुरुवार को गैस सिलिंडर लीक करने के बाद लगी आग में चार लोग झुलस गये. इनमें से दो महिलाओं की मौत हो गयी. कन्हैया टोला वार्ड 17 निवासी पप्पु सिंह की पत्नी पूजा देवी घर में खाना बना रही थी. गैस सिलिंडर का पाइप लीक करने से आग लग गयी.
पूजा देवी की शोर सुन सास सहित परिवार के सभी सदस्य दौड़ कर आये. पूजा देवी को बचाने के लिए सास पार्वती देवी, पप्पु सिंह का भतीजा अमन कुमार सहित अन्य लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे. ग्रामीणों के सहयोग से धू-धू कर जल रहा गैस सिलिंडर पर कंबल फेंक कर आग पर काबू पाया गया.
घटना में पप्पु सिंह की पत्नी पूजा देवी व उसकी मां पार्वती देवी सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गये. इलाज के लिए बेगूसराय जाने के दौरान पूजा देवी व उनकी सास पार्वती देवी की रास्ते में मौत हो गयी. जबकि अन्य घायल लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही महेशखूंट पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










