गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2025 10:18 PM
गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज
परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत बैसा पंचायत के बिठला गांव में रविवार को गोलीबारी के घटना में विनय गोस्वामी घायल हो गये थे. परिजन ने इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देकर बताया कि मोहन गोस्वामी, विभूति गोस्वामी ने मेरे भाई को रात में गांव के शादी में डीजे पर डांस करने के लिए घर से बुलाकर ले गया. वहीं गोली मारकर घायल कर दिया. घायल का इलाज मायगंज भागलपुर में चल रहा है. थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि परिजन के आवेदन के आलोक में तीन व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










